फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खनन से भरा कैंटर डिवाइडर पर चढ़ा, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
बेहट रोड पर फुटपॉथ पर चढ़ा केंटर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बेहट अड्डे पर कार को बचाने के चक्कर में खनन से भरा कैंटर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार की रात कोतवाली नगर क्षेत्र में बेहट अड्डे पास हुई। पुलिस के मुताबिक, बेहट रोड की तरफ से बजरी से भरा कैंटर शहर की ओर आ रहा था। बेहट अड्डे के पास एक कार को बचाने के चक्कर में कैंटर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गया। हादसे में कई फिट तक डिवाइडर भी टूट गई और कैंटर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। गनीमत रही कि चालक चोटिल नहीं हुआ। हादसे के बाद सड़क पर कैंटर के इंजन का तेल और बजरी फैल गई। इसकी वजह से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कैंटर को जेसीबी के माध्यम से सड़क से हटवाया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कार को बचाने के चक्कर में कैंटर पलटा है। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें