सहारनपुर। हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में सिविल कोर्ट का एक मुंशी खुद ही हाथ में तिरंगा और नारे लिखी तख्ती लेकर सड़कों पर घूम-घूम कर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। मुंशी जनेश्वर दास ने तख्ती पर लिखा है..प्रधानमंत्री जी जागो, जनता की आवाज सुनो। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच और देश में सशक्त लोकपाल बिल पास करो। हाथ में तिरंगा और प्रधानमंत्री का पोस्टर लेकर घूम रहे इस मुंशी को देखने के लिए राहगीर भी रुक जाते हैं।