फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिता राजकीय महिला कालेज की अध्यक्ष निर्वाचित

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा में बृहस्पतिवार को छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। कालेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के पांच पदों के लिए छह नामांकन हुए। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए सरिता, दीपा, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवेश, महासचिव पद के लिए प्रवेश, संयुक्त सचिव के लिए पम्मी और कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपिका के नामांकन हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. मुकेश कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी और उम्मीदवारों के पपत्रों की जांच गई तो अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दीपा ने निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र नहीं दिया था। जिससे उसका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रवेश, महासचिव पद की प्रत्याशी प्रवेश की आयु अधिक होने पर नामांकन निरस्त कर दिया गया। इस तरह अध्यक्ष पद के लिए सरिता, संयुक्त सचिव पर पम्मी, कोषाध्यक्ष पद पर दीपिका को निर्विरोध चुन लिया गया। कोई प्रत्याशी न होने पर उपाध्यक्ष और महासचिव पद को रिक्त घोषित किया गया।
विज्ञापन


विवेक कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें