सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के कमल कालोनी में शनिवार देर रात युवकों के दो पक्षों में किसी बात को लेकर जमकर धारदार हथियार चले। एक पक्ष शास्त्री नगर निवासी बलदेव सैनी ने शिव विहार के दो भाइयों चेतन, तन्नू पर उसके पुत्र अक्षय पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के कमल कालोनी निवासी सुशील ने अक्षय और उसके साथियों पर उसके पुत्र चेतन आदि पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कुछ दिन पूर्व आपस में हुई कहासुनी को कारण माना जा रहा है।