फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर पालिका में ठेका दिलाने के नाम पर 97 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ एसपी देहात से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। गांव जड़ौदाजट निवासी कई लोगों से तीन लोगों ने नगर पालिका देबवंद में ठेका दिलाने के नाम पर 97 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि आरोपी लोगों से नौकरी दिलाने के नाम भी ठगी कर चुके हैं।
कोतवाली देवबंद के गांव जड़ौदाजट निवासी राकेश ने बताया कि उनके गांव का ही एक व्यक्ति गन्ना सोसायटी का चेयरमैन रह चुका है। आरोपी ने राकेश से कहा कि उसकी जान-पहचान अधिकारियों से है। वह उसे देवबंद नगर पालिका में उसे ठेके दिला देगा। इसके बाद आरोपी ने दो अन्य लोगों से मिलवाया, जिन्होंने सरकारी अधिकारी होने के फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाए। आरोपियों ने बताया कि उर्जा निगम, खादी ग्रामोद्योग, रेलवे विभाग, उद्यान विभाग और नगर पालिकाओं में लोगों को ठेके दिलवाते हैं। राकेश भी आरोपियों के झांसे में आ गया। इसके बाद राकेश ने देवबंद नगर पालिका में ठेका दिलवाने की 20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद राकेश के भाई ने 75 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव सिसौनी के रहने वाले लोगों से भी कुछ पैसा लिया। कुल 97 लाख रुपये आरोपियों ने ठग लिए। आरोपियों ने लोगाें को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पीड़ित लोगों ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी देहात से मामले कार्रवाई की मांग की।
एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें