फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहले दिन 97 दावे एवं आपत्तियां आईं

Sun, 12 Mar 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरीय निकायों में शुरू हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले दिन नगर निगम क्षेत्र में 97 दावे एवं आपत्तियां प्राप्त हुईं। यह प्रक्रिया 17 मार्च तक चलेगी। दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में मतदाता पुनरीक्षण का काम शनिवार से शुरू हुआ। मतदाता पुनरीक्षण के लिए 553 बीएलओ ने अपने बूथों पर जाकर आपत्तियां एवं दावे प्राप्त किए। तहसीलदार सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि पहले दिन 97 दावे एवं आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें से 85 मामले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और 12 नाम कटवाने के लिए आए। संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 17 मार्च तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। नगर निगम के वार्ड-27 के सेंट थॉमस एकेडमी पर कार्य कर रहे बीएलओ विक्रांत कुमार ने बताया कि उनके बूथ पर पहले दिन चार लोगों ने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उनके साथ बीएलओ विभा, निधि, गीता, ममता और सुपरवाइजर रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें