फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल में हुआ 9.63 प्रतिशत नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बेमौसम बरसात से जनपद में रबी फसलों में हुए नुकसान की संयुक्त सर्वे रिपोर्ट आ गई है। सर्वे में गेहूं की फसल में 9.63 प्रतिशत नुकसान का आंकलन किया गया है। सरसों में 5.27 प्रतिशत, मसूर में 4.56 फीसदी और जौ की फसल में मात्र 1.36 प्रतिशत नुकसान होने का अनुमान है। रिपोर्ट को शासन को भेज दी गई है।
बेमौसम हुई बरसात से जनपद में गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। इस नुकसान के आंकलन के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने तीन विभागों की संयुक्त टीम का गठन किया था। इसमें राजस्व, कृषि और उद्यान विभाग को शामिल रहे। शनिवार को सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। गेहूं की फसल में सबसे अधिक 12 प्रतिशत नुकसान बलियाखेडी, रामपुर मनिहारान, नानौता और देवबंद विकास खंड में हुआ है। सबसे कम छह प्रतिशत क्षति गंगोह विकास खंड में रही। सरसों में सबसे अधिक छह फीसदी नुकसान बलियाखेडी, पुंवारका, रामपुर मनिहारान और नागल विकास खंड में हुई। सरसों में सबसे कम तीन फीसदी क्षति मुजफ्फराबाद में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेज दी रिपोर्ट
बेमौसमी बारिश से हुए फसलों की सर्वे रिपोर्ट आ गई है। इसमें गेहूं की फसल में 9.63 प्रतिशत नुकसान होने का आंकलन किया गया है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
बारिश में फसलों का क्षति का आंकलन प्रतिशत में
विकास खंड गेहूं सरसों मसूर
बलियाखेडी 12 06 05
पुंवारका 10 06 05
सरसावा 08 05 04
नकुड 08 05 04
गंगोह 06 04 04
रामपुर मनिहारान 12 06 05
नानौता 12 05 04
देवबंद 12 05 06
नागल 10 06 04
साढा़ैली कदीम 08 05 04
मुजफ्फराबाद 08 03 03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें