फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी हत्यारोपी नहीं पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। थाना क्षेत्र बेहट के गांव जसमोर में विगत दिनों एक विवाहिता की हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस 15 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई। पुलिस की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बता दें कि विगत 22 फरवरी की रात को 11 बजे के लगभग राशिदा(35) को गांव के ही युवक ने घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। आसपास के लोगों ने हत्यारों को पकड़ने की कोशिश भी की परंतु वह भाग निकला। मृतका के पति की तहरीर पर जिस जसमोर निवासी अंकित पुत्र यशपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के 16 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपी को नहीं पकड़ पाई। पुलिस अंधेरे में हाथ पैर मार रही है परंतु हत्या के आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया था परंतु कुछ हल नहीं हुआ। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें