फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कैंप में साढ़े चार लाख रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। विद्युत उपकेंद्र चिलकाना की टीम ने गांव पटनी में लगाए मेगा कैंप में उपभोक्ताओं ने छूट के साथ अपने बिल जमा किए। इस दौरान 4.42 लाख रुपये के बिलों को जमा किया गया। इस दौरान 29 लोगों के कनेक्शन काटे गये। शुक्रवार को विद्युत निगम की टीम ने गांव पटनी में मुख्य अभियंता जेपी झा के निर्देशन में लगे विद्युत मेगा कैंप में विद्युत निगम की टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं से बिजली के बिल की वसूली करते हुए 4.42 लाख रुपये जमा कराये। इस दौरान बिल जमा नहीं करने वाले 29 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गये। शिविर में विद्युत बिलो की राशि जमा करने वालों को सरचार्ज में छूट दी गई तथा बिलों को ठीक किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी प्रदीप सिंह यादव ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि यदि किसी ने अवैध रूप से बिजली चलाने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवर अभियंता राजकुमार, विजयपाल सिंह, अजय कुमार, प्रदीप रोहिला, सुभाष चंद, इमरान, नक्षत्र पाल, दीपक, मोहित, अलामीन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें