प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बेहट (सहारनपुर)। हादसा सुबह करीब 10 बजे कलसिया के पास मसखरा नदी के पुल पर हुआ। रुड़की के रामपुर चुंगी निवासी आमिर (30) पुत्र जब्बार बेहट की फूल कॉलोनी में अपने ससुराल में हुआ था। सुबह बाइक से वापस रुड़की लौटते समय मसखरा नदी के पुल पर प्राइवेट यात्री बस ने आमिर की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमीर गम सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर घटनास्थल पर पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जिम्मेदार बस को कब्जे में लेते हुए घायल आमिर को बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। एसआई सुनील वर्मा ने बताया कि मृतक के पास हेलमेट नहीं था। ब्यूरो