शहीद ऊधम सिंह का जन्मोत्सव मनाया
सहारनपुर। पंजाबी एकता समिति ने शहीद ऊधम सिंह का जन्मोत्सव मनाया। पदाधिकारियों ने शहीद ऊधम सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। बुधवार रात कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर पंजाबी एकता समिति में अशोक बजाज को संरक्षक और आदर्श भंडारी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजीव फुटेला, डाक्टर केके खन्ना, विवेक चावला, सन्नी पारुथी, नवनीत अरोड़ा, बब्बू पारुथी, अजय सोनी, वरुण चावला, भानू, अमित, प्रदीप भंडारी, गुरजीत, आरपी सिंह, एससी सपड़ा, जीत सुखीजा, विनय, बीरू, चंद्रशेखर, राजू, डाक्टर अनमोल, इंद्रपाल, राकेश मौजूद रहे। ब्यूरो