गागलहेड़ी (सहारनपुर)। दया शुगर मिल में हादसे के बाद डीएम आलोक पांडे ने बुधवार की देर शाम मिल का निरीक्षण कर प्रबंधन को जरूरी हिदायत दी। दो सदस्यों की जांच टीम ने मिल का टेक्निकल निरीक्षण भी किया। डीसीओ ने किसानों को शीघ्र ही मिल आरंभ करने की जानकारी दी। देर शाम जिला अधिकारी आलोक कुमार पांडेय दया शुगर मिल पहुंचे और बायलर की फटी ट्यूब तथा मिल मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल प्रबंधन को सुरक्षा के मानकों को सही से पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान जांच करने पहुंची टीम में शामिल देवबंद शुगर मिल के जीएम डीएसवाईएस रेड्डी और डिप्टी चीफ इंजीनियर शुगर मिल नानौता जेओ राव ने भी बायलर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी केएम मणी त्रिपाठी ने मिल परिसर में पहुंचे किसानों को जल्द ही मिल चालू करने का आश्वासन दिया।