फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली रोड पर स्थित यूनिटेक मशींस लिमिटेड से निकाले गए पांच वर्करों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन कर रहे वर्करों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। यूनिटेक मशींस लिमिटेड के पास दीपाखेड़ी मार्ग पर कंपनी से निकाले गए पांच वर्करों ने आमरण अनशन शुरू कर रखा है। उनका आरोप है कि मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं गयी है। अनशन पर बैठे अनिल, आदेश, रूपचंद, गोपाल और राजकुमार का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। चौधरी घनश्याम प्रमुख, जगपाल सिंह, आरपी सिंह, नेत्रपाल सिंह, ओमवीर सिंह, विकास चौधरी, संजय, सुरेन्द्र, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें