फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज ने फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज ने फूंका आतंकवाद का पुतला
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। ब्राह्मण समाज के लोगों ने दुनिया के लिए आतंकवाद व भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा खतरा बताते हुए रावण के बजाय आतंकवाद का पुतला दहन किया है। शुक्रवार को परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोग नगर के विश्वकर्मा चौंक पर इकट्ठा हुए। इस मौके पर रोहित कौशिक ने दुनिया के लिए आतंकवाद को रावण से बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि आतंकवाद और भ्रष्टाचार देश की सबसे बड़ी समस्या है। हम सभी को एकजुट होकर आतंकवाद और भ्रष्टाचार को मिटाना चाहिए। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा रावण के बजाय आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। राजकुमार शर्मा, अनुज शर्मा, प्रिंस शर्मा, रोहित शर्मा, अमन शर्मा, गौरव पंडित, सोनू शर्मा, कमल, सचिन शर्मा, नीरज पंडित आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें