कांधला। गांव सुन्ना निवासी राजेंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक युवक आए दिन उसके घर के आगे कूड़ा डालकर चला जाता है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि युवक अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।