फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से महिला की मौत
विज्ञापन

कांधला। बुखार के चलते कस्बे की एक महिला की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि चिकित्सकों ने उसे डेंगू की पुष्टि की थी।
थाना क्षेत्र के गांव गुर्जरपुर निवासी महिला पूनम (30) पत्नी संदीप पिछले कई दिनो से बुखार से पीड़ित चल रही थी। महिला का कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। हालत में कोई सुधार नहीं होने के कारण उसे शामली के लिए रेफर कर दिया गया। महिला के पति संदीप के अनुसार सोमवार रात महिला की ब्लड जांच में डेंगू बुखार होने की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान महिला की हालत और अधिक बिगड़ गई। उसे चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि महिला की डेंगू बुखार से मौत होने की कोई सूचना नहीं है। अगर ऐसा है तो गांव में टीम भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें