फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रणाली और पाठ्यक्रमों में जरूरी बदलाव वक्त की आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। ग्लोकल यूनिवर्सिटी में सत्र 2018-19 के छात्रों का ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सकल चंद पटेल यूनिवर्सिटी गुजरात के उप-कुलपति डॉ. वीके श्रीवास्तव ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सकल चंद पटेल यूनिवर्सिटी से ही उच्च शिक्षा ग्रहण की है। इसके बाद उन्होंने अपने व्याख्यान में जीवन की चार अवस्थाओं पर चर्चा के साथ-साथ विद्यार्थी धर्म पर भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। ग्लोकल यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति बीएल रैना ने कहा कि विश्व के वर्तमान आर्थिक और सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए शिक्षा प्रणाली और पाठ्यक्रम दोनों में संभावित परिवर्तन लाने चाहिए। डॉ. आंबेडकर सेंटर के निदेशक प्रो. खालिद अनीस अंसारी ने सभी संकायों के शिक्षकों और छात्रों से अनुरोध किया कि वह समाज को उन्नति की ओर ले जाने का प्रयास करें। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे विभिन्न राज्यों जम्मू और कश्मीर, केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब आदि के छात्र-छात्राओं के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. प्रियदर्शिनी जैन ने डॉ. पूनम वर्मा, डॉ. कनुप्रिया गुप्ता, प्रो. अभिजीत आनंद, प्रो. मो. यासिर, प्रो. अंकिता सवई, प्रो. मो. वसीम, प्रो. आफरीन निशात एवं अन्य आयोजकों का धन्यवाद किया और सत्र 2018-19 के नए छात्रों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें