फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। नगर पंचायत द्वारा लागू की गई नई जमाबंदी पर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पर सुनवाई कर करदाताओं की समस्या का निदान किया गया। नगर पंचायत द्वारा नई जमा बंदी लागू कर नागरिकों को नए कर के नोटिस जारी किए गए थे। करदाताओं ने प्रार्थना पत्र देकर कर निर्धारण पर पुन: विचार की अपील की थी। सुनवाई के पहले दिन मोहल्ला कोटला व बाजार के लोगों की समस्या सुनी गई। सुनवाई के बाद लोगों के आग्रह पर उनके कर आपसी सहमति से निर्धारित किए गए । अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नोटिसों पर आई आपत्तियों पर 30 व 31 अगस्त तक सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी यदि कोई व्यक्ति बिना सुनवाई के रह जाता है तो उसकी आपत्ति 11 सितंबर को सुनी जायेगी। लोगों की आपत्ति पर चेयरमैन गुलशाना शाकिर, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार व करदाता की सहमति बनने के बाद ही अंतिम सहमति दी गई। इस दौरान लेखा लिपिक देवचेंद्र त्यागी, राकेश छलेरिया, मनोज गुप्ता, जिंदा हसन, दानिश शफीक, चेयरपर्सन पति इनाम शाकिर, नासिर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें