चिलकाना (सहारनपुर)। खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती ने परिषदीय विद्यालयों का शैक्षिक निरीक्षण कर अध्यापकों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। एनपीआरसी बरथा कायस्थ के प्राथमिक विद्यालयों रावणपुर बुजुर्ग, रावणपुर खुर्द तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोवर्धनपुर में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था, स्कूल के रिकार्ड के रखरखाव के साथ-साथ स्वयं कक्षाओं में जाकर बच्चों का अधिगत स्तर को परखा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही है। अध्यापकों का कर्तव्य है कि वह शिक्षण कार्य को जिम्मेदारी से कार्य करें और विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उन्होंने एमडीएम में किसी भी तरह की लापरवाही न करने तथा एमडीएम को स्वयं चेक करने के बाद बच्चों को परोसने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापक समयबद्ध और जिम्मेदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करें। इस दौरान नवनीत सैनी, चांदमियां अंसारी, राकेश कुमार, मनोज सैनी, राजकुमार, प्रवीन सैनी, स्वराज सैनी आदि थे।