फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडों में जवाहर नवोदय की टीम ने कब्जाए 27 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। जवाहर नवोदय लखनऊ संभाग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता पर जवाहर नवोदय विद्यालय सहारनपुर की टीम ने 27 पदकों पर कब्जा कर जिले का नाम रोशन किया है। अब सहारनपुर की टीम दिसंबर में असम में राष्ट्रीय स्तर की होने वाली प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय की ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में किया गया था। प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग सहित सहारनपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटा की टीम ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में सहारनपुर की टीम ने 12 स्वर्ण, 9 रजत व 6 कांस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया। टीम के कोच इमरान ने बताया कि प्रदेश में जिले का नाम रोशन करने के बाद अब इस विद्यालय की टीम दिसंबर में असम में होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएगी। प्रतियोगिता में अपने अपने वर्ग में विद्यालय के रजत कुमार, शाद मलिक, हर्षवर्धन सिंह, अक्षित चौधरी, निशांत, वैभव बिष्ट, अभिषेक कुमार, वर्षा चौधरी, विधि रोहिला, मुस्कान भारती, वेदिका, खुशी चौधरी ने अपना जौहर दिखाया। छात्रों द्वारा अपने विद्यालय का नाम रोशन करने पर खुशी जाहिर करते हुए प्राचार्य महेंद्र सिंह, चंद्रपाल, महेंद्री, देवसिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें