फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने बांटी बच्चों को ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने बांटी बच्चों को ड्रेस
विज्ञापन

बेहट। विकासखंड मुजफ्फराबाद क्षेत्र के गांव पठलोकर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को नि:शुल्क ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी ने बच्चों को ड्रेस का वितरण किया। खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने छात्रों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में 48 छात्रों और 45 छात्राओं को ड्रेस वितरण की गई। कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख उमेश देवी, ग्राम प्रधान मेहंदी हसन, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान अब्दुल खालिद तथा संचालन प्रधानाध्यापक यशपाल सैनी ने किया इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें