बिजलीघर में आए फाल्ट से पांच घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप
सहारनपुर। शनिवार को सुबह लगभग साढ़े ना बजे बारिश के लगभग दो घंटे बाद अचानक शंकर नगर फीडर की केबिल फुंक गई। उसके फुंकते ही आवास विकास बिजलीघर के दो ट्रांसफार्मर में भी गड़बड़ी आ गई। बिजलीघर में खराबी आते ही दोपहर लगभग एक बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने दोपहर में की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। शाम लगभग छह बजे बिजली की सप्लाई सुचारु हो सकी। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि दोपहर में आवास विकास बिजलीघर में फाल्ट आ गया था। जिस कारण आपूर्ति प्रभावित रही। शाम को आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। ब्यूरो