फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र में देहरादून रोड पर राकेश केमिकल चौकी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र के गांव बहादुरपुर जाट निवासी अंगूरी देवी (50 वर्ष) पत्नी मेहर सिंह बृहस्पतिवार को अपने बेटे के साथ बाइक द्वारा सहारनपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। शाम को वह अपने घर लौट रही थी। जब वे जनकपुरी थाना क्षेत्र के राकेश केमिकल चौकी के पास पहुंचे, उसी समय सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अंगूरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें