सहारनपुर। मोरगंज स्थित कार्यालय पर वैश्य अग्रवाल समाज महासभा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सितंबर माह में युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य ने कहा कि महासभा अग्र समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रयासरत है। सितंबर माह में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली से विवाह योग्य युवक-युवतियां भाग लेंगे। नितिन गर्ग, अमित गर्ग, संजीव शर्मा, वरुण मित्तल, अश्वनी गोयल, विवेक मित्तल, दीपक अग्रवाल, अनुज गुप्ता, विश्वास अग्रवाल, विकास गुप्ता, आकाश, गौरव गुप्ता, मुकुल सिंघल, मयंक मौजूद रहे।