सहारनपुर। अरुण कुमार दुबे सहारनपुर के नए जिला विद्यालय निरीक्षक बने हैं। उन्होंने शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। इससे पहले वह मथुरा में थे, जहां उन्होंने दो साल बिताए। इससे पहले वह बिजनौर, संभल, जोनपुर, देवरिया और बाराबंकी में डीआईओएस पदों पर रहे। उन्होंने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, शिक्षक समस्याओं के समय से निस्तारण, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयों में भौतिक संसाधन बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उनसे पहले यहां आरके तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 15 जुलाई 2014 को सहारनपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार संभाला था और वह चार जून 2018 तक इस पद पर रहे।