फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में भाजपा की सरकार आने पर बढ़ी विकास कार्यों की गति

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। सांसद राघव लखनपाल शर्म ने कहा कि जब से देश की सत्ता भाजपा के पास आयी है तब से विकास की गति बढ़ी है। वहीं विदेशों में भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित हुए हैं। कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यहां रेलवे रोड पर भाजपाइयों की बैठक में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ किए गए हैं। नलकूप के विद्युत कनेक्शनों से सरचार्ज माफ किया गया है। रेलवे लाइन का दोहरीकरण के साथ सड़कों के निर्माण में तेजी आयी है। सरकार किसानों की हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है, लेकिन अन्य पार्टियां भाजपा के बढ़ते जनाधार से बौखला गई हैं। अनर्गल बयान बाजी कर जनता का ध्यान भटकाना चाहती हैं। बैठक में इन्द्रेश त्यागी, चौ. राजकुमार, श्यामबीर त्यागी, विजयपाल सिंह, मुकेश माहेश्वरी, अरुण त्यागी, हरीश त्यागी, मान सिंह सैनी, डा. मोनू शर्मा, दीपक वालिया, अमित, रविन्द्र शर्मा, राकेश सहल, सारिका वालिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें