देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला सैनी सराय में सपा की बैठक में सीबीएसई एवं एसएससी बोर्ड के पेपर लीक मामले की कड़ी निंदा की गई।
सपा नेता रामकिशन सैनी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से पेपरलीक होना आम बात हो गई है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का पेपर लीक होना 28 लाख छात्रों के भविष्य पर गहरी चोट है। इसी प्रकार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में हजारों युवाओं के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री से शिक्षा मंत्री प्रकाश जावडेकर व कार्मिक मंत्रालय के मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। चौ. प्रविंदर सिंह ने कहा कि अब लोगों का भाजपा से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि 2015 से लेकर अब तक हुई भर्तियों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अध्यक्षता खलील प्रधान व संचालन बाहर हयात ने किया। इस मौके पर रामप्रसाद सैनी, अमजद अली, दीवान सैनी, सोमपाल सैनी, हरपाल सिंह, प्रेमचंद सैनी, नरेंद्र पंवार, सूरजभान सैनी, विकास सैनी, इरशाद गौड, कंवरपाल सिंह आदि रहे।