बिना निमंत्रण के भी पहुंचे लोग
देवबंद। दारुल उलूम के राब्ता-ए-मदारिस-ए-इस्लामिया अरबिया के इजलास में देश के कोने कोने में करीब साढ़े तीन हजार लोगों को दावतनामे भेजे गए हैं। वहीं, सैकड़ों लोगों की तादाद ऐसी भी है जिन्हें कोई निमंत्रण भेजा ही नहीं गया। इससे व्यवस्था भी खराब हो रही है। व्यवस्था बनाने में प्रबंधतंत्र के पसीने निकल रहे हैं। संस्था का दावा है कि इस बार के इजलास में वो सभी लोग शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं जिनको दावतनामे भेजे गए हैं। लेकिन परेशानी का सबब बिन बुलाए मेहमान बन रहे हैं।