फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीश्री करुणा बिहारी प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

सहारनपुर। नुमाइश कैंप में श्रीश्री करुणा बिहारी का 11वां प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया और आतिशबाजी की गई।
श्रीश्री करुणा बिहारी मंदिर समिति के संस्थापक राधा रमन दास के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर से पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज, उसके पीछे श्रीश्री करुणा बिहारी की पालकी और लड्डू गोपाल चल रहे थे। श्रद्धालु भजनों पर झूम रहे थे। पूरा क्षेत्र हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की और हरे कृष्ण हरे कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे..के जयघोष से गूंज रहा था। भारत माता चौक और अन्य मार्गों पर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इससे पूर्व श्रीश्री करूणा बिहारी को 56 भोग अर्पित किए गए। पंडित, अनिल कृष्ण कौदंड, निमीष काठपाल, विजयकांत चौहान, गगन गुंबर, अशोक गुंबर, अंकित टंडन, लविश, राजकुमार, राजेश, सुमित लूथरा, पूनम, भावना धवन, सुनीता, ममता तनीषा, पूनम खुराना, अनिता पायल, पंकज, आशीष मन्नी, शिवम राजपूत, सय्यम गोपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें