गंगोह (सहारनपुर)। गंगोह प्रेस क्लब के परंपरागत रूप से सर्व सम्मति से हुए चुनाव में अरविंद टेबक को अध्यक्ष और श्रवण शर्मा को महामंत्री बनाया गया है।
लायंस क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष अरविंद पाल सिंह कपूर को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। उनके द्वारा 16 फरवरी को नामांकन और 18 फरवरी को मतदान और मतगणना की तिथि तय की गई थी। इसी के साथ बैठकों का दौर आरंभ करते हुए सर्व सम्मति बनाने के प्रयास भी तेज कर दिए गए थे। शुक्रवार को मोहल्ला नीम तला स्थित पंजाबी सत्संग भवन में पूर्व अध्यक्ष डॉ. राकेश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आम सहमति बनाकर इसकी जानकारी चुनाव अधिकारी को भी दे दी गई थी। रविवार को चुनाव अधिकारी अरविंद पाल सिंह कपूर ने अरविंद टेबक को अध्यक्ष और श्रवण शर्मा को महामंत्री चुने जाने की घोषणा की। इसके अलावा सुरेंद्र अरोड़ा को उपाध्यक्ष और नौशाद चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव निर्वाचित पदाधिकारी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद टेबक ने सभी साथियों को साथ लेकर पत्रकारों के हित में काम करने की बात कही। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राकेश गर्ग ने कार्यकाल में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। बलबीर सिंह तोमर, राजेश्वर शर्मा, रमेश चंद गर्ग, श्रवण शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, अफजल खान, नौशाद चौधरी, अजहर मियां, बिजेंद्र सैनी, उमंग गर्ग आदि रहे।