सहारनपुर। जिला स्तरीय अंतरविद्यालीय नृत्य प्रतियोगिता ‘ताल से ताल मिला’ का सेमीफाइनल ऑडिशन नेशनल पब्लिक स्कूल में हुआ। उद्घाटन सुभाष अग्रवाल, अल्पना तलवार और अनिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सहारनपुर सिटीजन फाउंडेशन की ओर से आयोजित ऑडिशन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई कलाकारों का प्रदर्शन इतना बेहतर था कि निर्णायक चयन करते वक्त उलझन में पड़ गए। बाद में फाइनल के लिए सोलो में 25 कलाकारों का चयन किया गया, जबकि छह ग्रुप और छह डूवेट भी चुने गए। निर्णायकों में अल्पना तलवार, सिंपल मकानी, अनिता अग्रवाल रहीं। सुभाष अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल फरवरी के पहले सप्ताह में होगा। इस मौके पर प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान आदि भी मौजूद रहे।