फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक के पोल तो तोड़ते हुए पलटा गन्ने से भरा ट्राला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे फाटक के पोल तोड़ते हुए गन्ने का ओवरलोड ट्राला पलटा
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्राला सोमवार रात नगर के देवबंद रोड स्थित रेलवे फाटक के पोल को तोड़ते हुए पलट गया। इसके चलते काफी देर तक गंगोह-देवबंद मार्ग अवरुद्ध रहा। सोमवार रात करीब दस बजे नानौता चीनी मिल में आ रहा यह ट्राला अचानक पलटा और कई पोल टूट गए। हादसे के बाद जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग र्गइं। गनीमत रही कि यह घटना रात में हुई। दिन में यह बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, रेलवे विभाग ने ट्रैक्टर-ट्राले को कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि करीब 25 दिन पूर्व ही चीनी मिल के गेट के बाहर अनियंत्रित ट्रक ने गन्ने तुलवाकर बाहर निकल रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी थी। इसमें किसान की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें