फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी यातायात ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर ने छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा संबंधी गुर बताते हुए छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए जागरूक किया। दिल्ली रोड स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी यातायात विनीत भटनागर, सीओ यातायात बीपी सिंह, प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी के संघ संयोजक सुरेंद्र चौहान, स्कूल के प्रबंधक अशोक चावला, उपप्रबंधक दिनेश सेठी, विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मंजू जैन व श्रीमती कंचन सेठी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में एसपी यातायात विनीत भटनागर ने कहा कि बालिकाओं को किसी से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। बालिकाओं में कम शक्ति नहीं है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि विपरीत परिस्थितियां होने पर भी वह अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। अगर कोई उनके साथ कोई गलत हरकत करता है तो उसे अनदेखा न कर उसके बारे में अपने अभिभावकों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि उप्र पुलिस द्वारा यूपी डायल 100 तथा 1090 की सेवा उपलब्ध है। आत्मरक्षा के लिए जो चीज हाथ में आए उससे हमला कर दें। अपने पास मौजूद हेयर पिन, कंघी, पेन, पेंसिल, दुपट्टा आदि का इस्तेमाल आत्मरक्षा हेतु हथियार के रूप में करें। पुलिस उपाधीक्षक यातायात ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि जानकारी के अभाव में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ पर अंकुश लगाने के लिए छात्राओं को भी आगे आने की आवश्यकता है क्योंकि छात्राओं में उत्पीड़न का विरोध करने की क्षमता है। विद्यालय के प्रबंधक अशोक चावला, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मंजू जैन रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मेघा सचदेवा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें