सहारनपुर। गुर्जर भवन में आयोजित गुर्जर समाज के युवाओं की बैठक में सुमित गुर्जर एनकाउंटर मामले में आंदोलन की रणनीति पर विचार किया गया। सोमवार को हुई बैठक में नीरज गुर्जर, पंकज उमरी, विमल रादौर और विश्वजीत गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार गुर्जर समाज के युवाओं का उत्पीड़न करने में लगी है। उन्होंने सुमित गुर्जर एनकाउंटर मामले में कोई सुनवाई नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। वरुण गुर्जर, उज्ज्वल माजरा, रोहित घाटेहडा, टीटू चौहान, अरुण छोकर ने आरोप लगाया कि सपा नेता अतुल प्रधान का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने इन मामलों को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। परमवीर पहांसू, विपुल, विश्वजीत जुड्डी, टीटू चौधरी, नितिन अहमदपुर, कार्तिक, शावेज, इरफान , गौरव, अनुज प्रधान आदि रहे।