फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का शोषण रोकने को होना होगा गंभीर: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों का शोषण रोकने को होना होगा गंभीर: एसएसपी
विज्ञापन

सहारनपुर। चाइल्ड लाइन द्वारा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बच्चों के शोषण को लेकर चर्चा की गई।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि बच्चों को हर धर्म में भगवान का रूप कहा गया है। बच्चे सच्चे और कोरे कागज की तरह होते हैं, लेकिन बच्चों का लंबे समय से शोषण हो रहा है, जो अभी भी खत्म नहीं हो पाया है। शासन प्रशासन के प्रयासों के बावजूद बच्चों को उनके अधिकार नहीं मिल पाए है। हमें चाहिए कि बच्चोें को शोषण से बचाएं। आज के बच्चे देश का भविष्य हैं। चाइल्ड लाइन के निदेशक मंसूर हुसैन ने भी अपने विचार रखे। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, अरशद प्रवेज, मुनेश शर्मा, अजय, अमित, शहनाज, आशा, सतेंद्र कुमार, साक्षी, शिवानी, हर्ष, आदित्य, रीतू, मनोज, कार्तिक, प्रियांशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें