फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चिलकाना थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी इमरान अंसारी मोहल्ला हामिद हसन में अपने समर्थकों के साथ बिना किसी अनुमति के चुनाव सभा कर रहे थे। सभा में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए मिष्ठान का वितरण भी किया जा रहा था। बिना अनुमति सभा करने तथा मिष्ठान वितरण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभा को बंद करा दिया। कस्बा इन्चार्ज हुकम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रत्याशी इमरान अंसारी तथा उनके समर्थक जायर हुसैन चांद के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें