गंगोह के डीसीएम चालक की गोरखपुर में सड़क हादसे में मौत
गंगोह। गांव खडलाना निवासी फारूक डीसीएम चालक है। वह लगभग एक महीने पहले डीसीएम मालिक के साथ गाड़ी लेकर गोरखपुर गया हुआ था। बृहस्पतिवार को वापस लौटते वक्त उसका सीतापुर मार्ग पर एक्सीडेंट हो गया है। इसमें फारुख और वाहन स्वामी घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर फारूख का बड़ा भाई रईस अपने के दोस्त के साथ गोरखपुर पहुंचा। वहां पहुंचकर पता चला कि उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी और पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम भी कर दिया था। रविवार को परिजन उसके शव को गांव ले गाए और यहां लाकर उसको सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजनों ने डीसीएम मालिक पर गलत सूचना देना का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले आए फोन पर फारूक के घायल होने की खबर मिली थी।