गंगोह (सहारनपुर)। उतर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ से संबद्ध रसोईया संघ की स्थानीय शाखा की बैठक में अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 3 अक्टूबर को लखनऊ विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। ब्लाक मुख्यालय पर आहूत संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष गंगादेवी ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगों में कार्यरत रसोईयों को हर वर्ष चयनित किये जाने की प्रक्रिया रोकी जाएं, एमडीएम योजना को ठेकेदारी करने से रोका जाए, बढ़ती महंगाई के दृष्टिगत न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय देने के साथ ही प्रतिमाह पहले सप्ताह मानदेय खातों में जमा कराने और 50 हजार का बीमा कराने की मांग शामिल है। बैठक में केलावंती, केला, संजोगिता, श्यामों, वीरमती, मेमवती, सोमती, रामनाथ, चमनी, मेमबती, उषा आदि शामिल रही।