साढौली कदीम (सहारनपुर)। बरसात के मौसम के कारण मलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएचसी साढौली कदीम लैब इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मौसम के अनुसार मलेरिया, टाइफाइड एवं वायरल के मरीजों की प्रतिदिन संख्या बढ़ रही है। सीएचसी में प्रतिदिन करीब 900 मरीज दवाइयां लेने पहुंच रहे हैं, जिनमें से करीब 70 से 90 मरीज मलेरिया और 35 से 60 मरीज टाइफाइड तथा 150 से 200 मरीज वायरल के पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम के अनुसार अधिक मिर्च-मसालेदार दाल सब्जियों को न खाएं। हल्के सामान्य भोजन का ही इस्तेमाल करें।