दुकानों में पानी भरने से लाखों का सामान खराब
नागल (सहारनपुर)। झमाझम बारिश के चलते कस्बे के मेन बाजार में जलभराव से दर्जनों दुकानों में पानी घुसने से लाखों रुपये का सामान भीग कर खराब हो गया। मुकेश शर्मा, सुबोध शर्मा, सचिन राठी, इकबाल, नरेश, धर्मवीर, संजीव विश्वकर्मा, डा किशनलाल, इमरान सहित अन्य ने बताया कि सुबह से भारी बरसात होने से उनकी दुकानों में पानी भर गया। इससे काफी सामान खराब हो गया। उन्होंने जिला पंचायत और प्रशासन से बाजार से पानी निकासी व्यवस्था की मांग की। इसके अलावा खंड विकास परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीज भंडार , बिजलीघर, जीटी रोड, राजस्व विभाग में भी जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानी सामना करना पड़ा।