फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 90 प्रतिशत छात्र-छात्राएं फेल

Sat, 21 Jan 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गोचर महाविद्यालय में प्राचार्य को प्रार्थना पत्र देने जाते छात्र छात्राएं
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय से संबद्ध गोचर महाविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत छात्र-छात्राएं फेल होने से उनका भविष्य संकट में आ गया है। प्रभावित छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पुस्तिका की पुन: मूल्यांकन की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा है।
विज्ञापन

गोचर महाविद्यालय में बीएससी मैथ और बायलॉजी में 80-80 छात्र-छात्राएं हैं। छात्रा राशि, दीपा, खुशी, नेहा, स्वीटी, अक्षिता, अंशिका, राशिका शिवानी, निशा, हिमानी, अंजलि, प्रियांशी, राशि, निधि, छवि व छात्र रोहित, प्रयास, अमित, विशाल, विपुल, अभिनव, सागर,आकाश, अरुण, विपिन, कुणाल,सावन, नितिन आदि ने प्राचार्य डाॅ. ओमकार सिंह को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि सभी छात्र-छात्राएं गोचर महाविद्यालय में बीएससी तृतीय सेमेस्टर में है। उनका प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 20 जनवरी 2023 को घोषित किया गया। इसमें 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को सभी विषयों में फेल किया गया है। पत्र देने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने मांग की है कि उनकी परीक्षा पुस्तिकाओं की पुन: जांच कराकर सही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए।
गोचर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ओमकार सिंह ने बताया कि बीएससी के छात्र-छात्राओं द्वारा दिए गए पत्र को विश्वविद्यालय भेज दिया गया है। अब विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति इस पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें