फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रणखंडी तिराहा-साईंधाम मार्ग के निर्माण के लिए मिले 8.68 करोड़

Sat, 11 Mar 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। रणखंडी तिराहे से साईंधाम मंदिर तक मार्ग का निर्माण जल्द आरंभ हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग को शासन से इस मार्ग के निर्माण के लिए 8.68 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के बन जाने से राहगीरों को परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

जर्जर पड़ी सड़काें की दशा सुधारने के लिए शासन द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाया जाने लगा है। सहारनपुर जनपद में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के चौड़ीकरण, पुल निर्माण तथा जर्जर पड़ी सड़कों की मरम्मत के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। कुछ सड़कों पर निर्माण कार्य आरंभ भी हो गए हैं। देवबंद-बास्तम शिवपुर मार्ग के साथ ही देवबंद के रणखंडी तिराहे से साईंधाम मंदिर हाईवे तक सड़क का चौड़ीकरण कर निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने लखनऊ प्रस्ताव भिजवाया था। इस सड़क के निर्माण के लिए शासन से लोक निर्माण विभाग को 8.68 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिस पर जल्द मरम्मत कार्य आरंभ हो जाएगा। एक किमी से अधिक का यह मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। बरसात के मौसम में तो इस मार्ग से गुजरना खतरे से खाली नहीं था, लेकिन अब सड़क की मरम्मत होने के बाद साईंधाम के रणखंडी तिराहे तक आने के लिए लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
साईंधाम से रणखंडी तिराहे तक सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा 8.68 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इसका टेंडर भी लगवा दिया गया। अब यह सड़क सात मीटर चौड़ी बनेगी। करीब एक महीने के भीतर सड़क पर मरम्मत कार्य आरंभ हो जाएगा। -बृजेश सिंह, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें