सहारनपुर। थाना सदर बाजार में तैनात महिला हेड कांस्टेबल के खाते से 82 हजार रुपये उड़ा लिए गए। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बबीता थाना सदर बाजार में महिला हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि 14 अक्तूबर को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के सेविंग अकाउंट से 76 हजार रुपये और भारतीय स्टेट बैंक खाते से छह हजार रुपये की ऑनलाइन कटौती हुई। खाते से रुपये कटने के 10 मिनट ही उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही जांच शुरू कर दी है।