फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंतकालीन गन्ना बुवाई की कार्ययोजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी कृष्णमोहन मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में वसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। गन्ने की कम उपलब्धता वाले देवबंद, गांगनौली, गागलहेड़ी और टोडरपुर के लिए विशेष जोर देने की बात कही गई, साथ ही अन्य चीनी मिलों जैसे नानौता, सरसावा, शेरमऊ की भी वसंतकालीन सामान्य बुवाई एवं ट्रेंच तथा सहफसली के लक्ष्य की कार्ययोजना तैयार की। जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार सहारनपुर चीनी मिल को वसंतकालीन बुवाई के लिए 3500 हेक्टेयर, ट्रेंच विधि से बुवाई के लिए 1800 हेक्टेयर तथा सहफसली बुवाई के लिए 1800 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। सरसावा को वसंतकालीन बुवाई के लिए 4500 हेक्टेयर, ट्रेंच विधि से बुवाई के लिए 2300 हेक्टेयर तथा सहफसली बुवाई के लिए 2300 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया। नानौता को वसंतकालीन बुवाई के लिए 7000 हेक्टेयर, ट्रेंच विधि से बुवाई के लिए 3600 हेक्टेयर तथा सहफसली बुवाई के लिए 3600 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया। देवबंद को वसंतकालीन बुवाई के लिए 16000 हेक्टेयर, ट्रेंच विधि से बुवाई के लिए 4500 हेक्टेयर तथा सहफसली बुवाई के लिए 4500 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। टोडरपुर को वसंतकालीन बुवाई के लिए 6800 हेक्टेयर, ट्रेंच विधि से बुवाई के लिए 2798 हेक्टेयर और सहफसली बुवाई के लिए 2798 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। गागलहेड़ी को वसंतकालीन बुवाई के लिए 4800 हेक्टेयर, ट्रेंच विधि से बुवाई के लिए 2500 हेक्टेयर और सहफसली बुवाई के लिए 2500 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया। गांगनौली को वसंतकालीन बुवाई के लिए 8000 हेक्टेयर, ट्रेंच विधि से बुवाई के लिए 3200 हेक्टेयर तथा सहफसली बुवाई केलिए 3200 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया। शेरमऊ को वसंतकालीन बुवाई के लिए 8000 हेक्टेयर, ट्रेंच विधि से बुवाई के लिए 3200 हेक्टेयर तथा सहफसली बुवाई के लिए 3200 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया। बैठक में घनश्याम सिंह, मणिकांत कुमार, रीना, रिषीपाल सिंह, डॉ. यशपाल सिंह, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें