फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुडकार्विंग कर्मचारियों ने सौंपा मंत्री को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वुडकार्विंग कर्मचारियों ने सौंपा मंत्री को ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। वुडकार्विंग एंड वुड वर्कर यूनियन ने प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री को ज्ञापन देकर श्रमिकों और कारीगरों को निर्माण श्रमिक के रूप में परिभाषित करते हुए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत कराने की मांग की है।वुडकार्विंग एंड वुड वर्कर यूनियन सहारनपुर के अध्यक्ष गुलबहार शेख और मंत्री गुलफाम शेख ने बताया कि वुड कार्विंग उद्योग के लिए सहारनपुर विश्व विख्यात है। यहां पर एक लाख से ज्यादा श्रमिक वुड कार्विंग उद्योग से जुड़े हुए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से श्रमिकों के लिए जो योजनाएं लागू की गई हैं। उनका लाभ वुडकार्विंग उद्योग से जुड़े श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है क्योंकि इनका पंजीकरण श्रम विभाग में नहीं हो पा रहा है। गुलबहार शेख ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा प्रमुख सचिव सुरेश चंद्र से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। इसमें वुड़कार्विंग उद्योग से जुड़े कारीगर और श्रमिकों का पंजीकरण उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के तहत कराने की मांग की गई। इससे पूर्व में उन्होंने सहारनपुर से सांसद राघव लखनपाल शर्मा से भी इस संबंध में प्रयास कराने की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन की प्रति भेजी गई। इस दौरान यूनियन के कोषाध्यक्ष फिरोज शेख, संयुक्त मंत्री राव अबरार, उपाध्यक्ष अब्दुल माजिद राणा, सदस्य सलीम मलिक और महमूद अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें