फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मांझीपुर गांव के पास बकरी के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ते समय बांस में बंधी दर्राती हाईटेंशन लाइन के तारों से टच हो गई, जिससे बांस में करंट दौड़ने से युवक की करंट से मौके पर ही मौत हो गई। करंट से आसपास घास फूंस में भी आग लग गई थी। युवक का शव बुरी तरह झुलसा हुआ था। सूचना मिलने पर परिजन एवं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। हादसा बृहस्पतिवार की अपराह्न करीब तीन बजे बुबका-कोठड़ी सड़क मार्ग पर आलमपुर कलां गाव के घूम के पास हुआ। मांझीपुर गांव निवासी शाकिर (22) दोपहर बाद बकरी के लिए पेड़ से पत्ते काटने के लिए गया था। आलमपुर कलां गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग के पास वह हाईटेंशन लाइन के नीचे लंबे बांस पर बंधी दर्राती से पेड़ से पत्ते काटने लगा। इसी दौरान बांस पर बंधी लोहे की दर्राती लाइन के तारों से टच हो गई और बांस में करंट आ गया। उसकी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। करंट से आसपास खड़ी घास-फूंस में भी आग लग गई थी। मृतक का शव बुरी तरह से झुलस गया था। सूचना मिलने पर परिजन एवं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शाकिर की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें