फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया।
शुक्रवार देर रात रेलवे स्टेशन पर भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम आजाद अंसारी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय का स्वागत किया। अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष को बुनकरों और वुडकार्विंग उद्योग से जुड़े कारीगरों की समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि बुनकरों और कारीगरों और कारोबारियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़े वर्ग का खास ध्यान रखा जा रहा है। अंसारी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों का भाजपा को समर्थन मिलेगा। हाफिज वाजिद अली, इरशाद खान, सय्यद वासिल कारी, हाजी जहीर साजिद, राशिद अंसारी, अखलाक खान, साजिद सलमानी, मुर्तजा भारती, मोहम्मद इमरान, असलम अंसारी, मतलूब अंसारी, शहजाद अहमद, पीरू खान, हाफिज अकरम, अनस अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें