मुस्लिमों ने ली भाजपा की सदस्यता
नागल। गांव ताशीपुर में मुस्लिम समुदाय के 30 से ज्यादा लोगों ने भाजपा विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम करती है, जिससे प्रभावित होकर प्रदेश में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय भाजपा के साथ जुड़ रहा है। भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से इनाम, इकबाल, रहीस, इजहार, शमशाद, कादिर, नाजिम, नूरहसन, गुलजार, परवेज, कामिल, इस्लाम, तालिब, शावेज आदि शामिल रहे।