सतीश पुंडीर बने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
रामपुर मनिहारान। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश पुंडीर ने योगेंद्र पुंडीर को छह मतों से हराकर अपनी जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को मतदान के बाद हुई मतगणना के अध्यक्ष पद के सतीश पुंडीर को 32 व योगेंद्र पुंडीर को 26 मत मिले। कांटे के मुकाबले में सतीश पुंडीर ने मात्र छह मतों से जीत हासिल की। वही, महासचिव पद के उम्मीदवार नरेश कुमार ने सतेंद्र कुमार को 10 मतों से हराया, कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अकलेश सैनी ने ओमकुमार को मात्र दो मतों से पराजित किया है। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कुमारी मोनिका, सह सचिव ठा. मोनू कुमार व चौधरी मेहरबान, वरिष्ठ सदस्य राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, कनिष्ठ सदस्य ठा. नरेंद्र कुमार, ठा. संदीप कुमार को निर्विरोध चुन लिया गया था। बार एसोसिएशन का चुनाव चौधरी नकली सिंह व ठा. बालेश्वर सिंह की देख रेख में शांति पूर्ण संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारी ने तहसील बार एसोसिएशन के गठन की घोषणा की। इस मौके पर ठा. धीर सिंह, जगपाल सिंह, नवीन चौधरी, राजबीर सिंह आदि अधिवक्ता रहे।