फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण लगन से स्थापित करें स्वरोजगार: चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पीएनबी आरसेटी पर चल रहे दस दिवसीय डेयरी फार्मिग और वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। मुख्य अतिथि अग्रणी बैंक मुख्य प्रबंधक राजेश चौधरी ने कहा कि डेयरी व्यवसाय ग्रामीण युवाओं के लिए एक बेहतरीन व्यवसाय है। प्रशिक्षण के बाद डेयरी व्यवसाय को पूर्ण लगन से स्थापित करें। आरसेटी निदेशक रमेश चंद ने कहा कि ग्रामों बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है, जिसे स्वरोजगार से ही समाप्त किया जा सकता है । ग्राम्य विकास केंद्र निदेशक डा. आरपी सारस्वत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दुुग्ध व्यवसाय एक स्वर्णिम अवसर है। क्योंकि, शहरी आबादी पूर्ण रूप से ग्रामीण क्षेत्र पर आश्रित है। संकाय सदस्य अमित कुमार चौबे ने कहा कि दुग्ध व्यवसाय अब एक उघोग बन चुका है, जिसकी उपयोगिता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। संकाय सदस्य नेहा जिंदल ने कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ स्वरोजगार स्थापित कर उठाएं। सरनजीत कौर, अरूण जैन, राम बिलास, लक्ष्मण सिंह, वंदना, ओमकुमार, लाकेंद्र, शौकीन, इकरार, अब्दुल हसीब, पदम, पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें